तमंचे के साथ एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चार शांति भंग में पाबंद

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

अम्बेडकरनगर में कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। ईद उल अजहा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से चार लोगों को पाबंद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की है।

तमंचे के साथ एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चार शांति भंग में पाबंद

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत दो अलग अलग कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। वहीं ईद उल अजहा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से चार लोगों को पाबंद किया गया। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व में बुधवार को रेलवे क्रासिंग जौहरडीह और रपटापुल के बीच चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने मीरानपुर निवासी रफीक पुत्र नवी अहमद को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी पर चोरी, गिरोहबंद अधिनियम और मारपीट सहित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सुरेन्द्र बहादुर सिंह, उप निरीक्षक शैलेन्द्र चौधरी और कांस्टेबल कुनाल यादव शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने ईद-उल-अजहा को देखते हुए पूर्व में गोकशी के मामलों में शामिल रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर पाबंद किया। गिरफ्तार लोगों में मेहदी हसन, मोहम्मद कलीम, लच्छी और हैदर निवासी बंजारा टोला, लोरपुर ताजन शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।