Ambedkar Nagar News: चैनपुर में मतांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर में ईसाई मिशनरियों द्वारा मतांतरण कराने की अफवाह के चलते पुलिस ने चैनपुर में एक dozen लोगों को हिरासत में लिया। जांच में धर्मांतरण की पुष्टि न होने पर उन्हें शांति भंग के आरोप में न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर कोई ठोस सबूत नहीं मिला।

Ambedkar Nagar News: चैनपुर में मतांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस

Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर में रविवार को ईसाई मिशनरियों द्वारा चंगाई सभा के आड़ में मतांतरण कराने की अफवाह से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दर्जन भर लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, पुलिस जांच और पूछताछ में धर्मांतरण की पुष्टि न होने पर पुलिस ने सभी आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया। रविवार को चैनपुर चौराहे के पास मटीही मार्ग पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को एकत्र कर ईसाई धर्म के प्रति प्रेरित करने की सूचना पुलिस को मिली थी। खबर मिलते ही जैतपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर राजन कुमार पांडेय सहित दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

थाने में गहराई से की गई पूछताछ और जांच-पड़ताल के दौरान मतांतरण कराने जैसी किसी भी बात का कोई ठोस सबूत या पुष्टि नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को सभी हिरासत में लिए गए लोगों का शांति भंग की धारा में चालान कर न्यायालय भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए जैतपुर थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि सूचना पर पुलिस बल मौके पर गयी। जांच में धर्मांतरण या दबाव बनाने का कोई मामला प्रमाणित नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर मौके से पकड़े गए सभी लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअंबेडकर नगरAmbedkar Nagar News: चैनपुर में मतांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस