Ambedkar Nagar News: किशोरी से दुराचार में दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 30 हजार रुपए जुर्माना
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर की विशेष पाक्सो अदालत ने किशोरी के अपहरण और दुराचार के मामले में दोषी राहुल को 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने जुर्माने की 75 प्रतिशत राशि किशोरी को देने और पीड़िता क्षतिपूर्ति योजना के तहत मुआवजे की प्रक्रिया के लिए फैसले की प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजने का आदेश दिया।

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, विधि संवाददाता। किशोरी का अपहरण कर दुराचार करने के चर्चित मामले में दोषी को सत्र परीक्षण के दौरान शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट मोहन कुमार ने 10 वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित करते हुए 30 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया। न्यायाधीश ने अर्थदंड जमा होने पर 75 फीसदी धनराशि एवं विक्टिम कम्पनशेसन स्कीम के तहत भी किशोरी को क्षतिपूर्ति देने के लिए फैसले की एक प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजने का आदेश दिया। मामला तीन वर्ष पूर्व अहिरौली थाना क्षेत्र का है। अहिरौली थाना क्षेत्र से किशोरी का अपहरण बहती सोनावां निवासी दलित राहुल पुत्र रामलाल ने छह जून 2023 को दिन में कर लिया था।
किशोरी अपने साथ सोने की सीकड़, सोने की अंगूठी एवं कान की एक जोड़ी सोने की झुमकी भी साथ ले गई थी। आरोप था कि घटना को अंजाम देने में नूरूद्दीनपुर निवासी सुनीता वर्मा एवं सचिन का सहयोग रहा। किशोरी की बरामदगी के बार दुराचार किए जाने की पुष्टि हुई। आरोपी दलित राहुल के विरुद्ध शुरू हुए सत्र परीक्षण के दौरान विशेष लोक अभियोजक सत्य प्रकाश पांडेय ने किशोरी समेत आठ गवाहों को परीक्षित कराते हुए कठोर दंड के लिए दलीलें दी जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने अपने मुवक्किल के समर्थन में तर्क दिए। दोनों पक्षों की ओर से दिए गए दलीलों को सुनने के बाद अपराध की गम्भीरता के दृष्टिगत विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट ने किशोरी का अपहण कर दुराचार में दोषी दलित राहुल को 10 वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित करते हुए 30 हजार रुपए जुर्माना लगाया। जुर्माना जमा होने पर 75 फीसदी धनराशि एवं विक्टिम कम्पनशेसन स्कीम के तहत किशोरी को क्षतिपूर्ति देने के लिए फैसले की एक प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भी देने का आदेश दिया।


