ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगर समाज के अंतिम व्यक्ति के उदय के लिए प्रयत्नशील हैं प्रधानमंत्री: शर्मा

समाज के अंतिम व्यक्ति के उदय के लिए प्रयत्नशील हैं प्रधानमंत्री: शर्मा

अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद...


समाज के अंतिम व्यक्ति के उदय के लिए प्रयत्नशील हैं प्रधानमंत्री: शर्मा
हिन्दुस्तान टीम,अंबेडकर नगरMon, 06 Sep 2021 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा के प्रथम आगमन पर जनपद की सीमा यादव नगर में जिलाध्यक्ष डा. मिथिलेश त्रिपाठी और कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री दीपक तिवारी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, विधान सभा पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, जिला मंत्री दीपक तिवारी, संजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, अभिमन्यु अग्रहरि शामिल रहे।

जेडीजेबी महाविद्यालय खेमापुर में रविवार की देर शाम को जिला मंत्री दीपक तिवारी के संयोजन में सम्पन्न हुए शिक्षक सम्मान और युवा संवाद कार्यक्रम में शिक्षक और युवाओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब से राजनीति में आए हैं तभी से पिछड़े वर्गों के उत्थान के साथ साथ समाज के अन्तिम व्यक्ति के उदय के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। उनका मानना है कि पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों के उत्थान से ही देश प्रगति कर सकता है। उन्होंने कहा कि साधारण व्यक्ति मान सम्मान पाकर खास केवल भारतीय जनता पार्टी में ही बन सकता है। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज का मार्ग दर्शक होता है। शिक्षक की समाज के प्रति बहुत बड़ी जम्मेदारी है। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं के हितों और रोजगार के विषय में गम्भीर है। युवाओं का देश की प्रगति में अहम योगदान है। मुख्य अतिथि ने 25 शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, कालेज के संरक्षक राकेश कुमार सिंह, प्रबंधक राजीव कुमार सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, बाबा राम शब्द यादव, दिलीप पटेल देव, बृजेश सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह, श्रीराम सिंह, तारा सिंह, ओमकार नाथ त्रिपाठी, अरविन्द मिश्र, सतेंद्र तिवारी, दिलीप तिवारी, अमरजीत मौर्य व अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें