Ambedkar Nagar News: कूड़ा से प्लास्टिक बीनने का अभियान शुरू किया
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर के ग्राम पंचायत मसड़ा मोहनपुर में प्लास्टिक बीनने का अभियान शुरू किया गया। कार्यक्रम में लगभग 1 कुंतल प्लास्टिक बीनकर आरआरसी केंद्र पर भेजा गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रशासक और सचिव ने गड्ढों की समस्या पर भी ध्यान दिया और सुधार हेतु निर्देश दिए।

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विकासखंड बसखारी के ग्राम पंचायत मसड़ा मोहनपुर में प्लास्टिक बीनने का अभियान का शुरूआत किया गया । इस दौरान एक कुंतल प्लास्टिक बीना गया। ग्राम पंचायत में एकत्र कूड़े के ढेर से प्लास्टिक बीनने हेतु ग्रामीणों के साथ ग्राम पंचायत प्रशासक, सचिव एवं एडीओ पंचायत द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 1 कुंतल प्लास्टिक बीना गया और उसे आरआरसी केंद्र पर भेजा गया। इस कार्यक्रम में सहायक अधिकारी पंचायत उमा शंकर सिंह, सचिव पूजा चौरसिया ग्राम पंचायत प्रशासक तथा ग्रामवासी एवं सफाई कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र कुमार पाण्डेय ने ग्राम पंचायत में निर्मित अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण किया।
अन्नपूर्णा भवन के सामने गहरे गड्ढे पाए गए, जिसमें मिट्टी का भराव किया गया है। ग्राम पंचायत प्रशासक को निर्देशित किया गया कि गड्ढे में मिट्टी कटकर बह जाएगी इसलिए रिटर्निंग वाल का निर्माण कराया जाए ताकि आने-जाने के लिए अन्नपूर्णा भवन के सामने मिट्टी का भराव हो सके एवं उस पर रास्ता बनाया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


