Ambedkar Nagar News: शहर में जल भराव की समस्या से नहीं मिला छुटकारा

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर के अकबरपुर नगर पालिका परिषद द्वारा नाले-और नालियों की सफाई के दावों के बावजूद, मुख्य मार्गों पर जल-भराव की समस्या बनी हुई है। भारी बारिश के दौरान स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका इस समस्या के समाधान के लिए कब ध्यान देगी, देखना बाकी है।

Ambedkar Nagar News: शहर में जल भराव की समस्या से नहीं मिला छुटकारा

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद नाले-और नालियों की सफाई का दावा गाहे-बगाहे करती रहती है। सफाई कर्मियों की तैनाती भी वार्ड में पर्याप्त संख्या में रहती है, फिर भी नगर के मुख्य आवागमन के मार्गों पर जल-भराव की समस्या से नागरिकों को निजात नहीं दिला पा रही है।

जल-भराव की समस्या

लोक निर्माण विभाग, एलआईसी गली से लेकर राजकीय बालिका स्कूल के आगे तक ओवरब्रिज के नीचे व दूसरी तरफ की नालियों के पानी का निकासी आगे न होने के कारण नाली पहले से भरी रहती है और रिस-रिस कर रेलवे लाईन पश्चिम की तरफ गांधी आश्रम के पीछे नाले का पानी जाता है, जिस कारण हल्की सी बरसात में भी पानी मुख्य मार्ग पर भर जाता है और घंटो बाद धीरे-धीरे, रिस-रिस कर आगे जाता रहता है।

छात्रों की मुश्किलें

महत्वपूर्ण बात यह है कि ओवर ब्रिज के नीचे आधा दर्जन स्कूल और एक डिग्री कालेज है, जिसमें सैकड़ों छात्र -छात्राओं और उनके अभिभावकों का आना-जाना रहता है, भारी बरसात होने पर पैदल, बाइक, ई रिक्शा से स्कूल आने -जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है । ज्यादा बारिश हो जाने पर छात्र-छात्राओं के घुटने तक पानी सड़क पर जमा हो जाता है। वहीं नालियोंे के खुले रहने से नाली में गिरने की भी संभावना बनी रहती है। विगत कई वर्षों से जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है, देखना यह है कि नगर पालिका इस समस्या की ओर कब ध्यान देती है।

सामान्य प्रश्न

✦अकबरपुर नगर पालिका किस प्रकार की सफाई का दावा कर रही है?−
अकबरपुर नगर पालिका परिषद नाले-और नालियों की सफाई का दावा गाहे-बगाहे करती रहती है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअंबेडकर नगरAmbedkar Nagar News: शहर में जल भराव की समस्या से नहीं मिला छुटकारा