ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगर सामाजिक कार्यकर्ता को जिला बदर करने से लोग हैं स्तब्ध

सामाजिक कार्यकर्ता को जिला बदर करने से लोग हैं स्तब्ध

अम्बेडकरनगर। आल इंडिया मजलिगसे इत्तेहादुल मुस्लेमीन के पूर्व जिलाध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी जिनकी सेवा समाज...



सामाजिक कार्यकर्ता को जिला बदर करने से लोग हैं स्तब्ध
हिन्दुस्तान टीम,अंबेडकर नगरSat, 31 Jul 2021 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

अम्बेडकरनगर। आल इंडिया मजलिगसे इत्तेहादुल मुस्लेमीन के पूर्व जिलाध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी जिनकी सेवा समाज के हर वर्ग तक पहुंची है। जाति व धर्म की परवाह किए बिना कार्य करने वाले को ऐसा सिला मिलने से समर्थक असंतुष्ट हैं।

गाजी फाउंडेशन के अध्यक्ष मुराद अली दो वर्ष से गरीब बेसहारा लोगों को न केवल आर्थिक रूप से मदद करते चले आ रहे हैं बल्कि अब तक फाउंडेशन की ओर से 2500 यूनिट ब्लड भी दे चुके हैं। सामाजिक कार्यों जिसमें चिकित्सालयों का भ्रमण कर मरीजों की देखभाल करना एवं प्रतिवर्ष गरीबो की बेटियों का विवाह कराते हैं। कड़ाके की ठंड में ठिठुरते गरीबों को रात में कम्बल वितरित करने के साथ ही रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाना तथा अग्निकांड पीड़ितों की मदद करना प्रमुख रूप से शामिल है। कोरोना काल में भी गरीबों के घरों में जाकर राशन वितरित करने के साथ ही रोजा इफ्तार पार्टी में भी बढ़-चढ़कर कार्य करते हैं। समाज कल्याण के लिए कार्य करने वालों को सम्मानित करके उनकी हौसला अफजाई करते हैं व उनकी हिम्मत बढ़ाते हैं। गरीब छात्रों की पढ़ाई हेतु उनकी सहायता करते हैं। पुलवामा के शहीदों के परिवारों को सम्मानित कर उनकी आर्थिक सहायता करने का कार्य भी जिलाध्यक्ष मुराद अली ने किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें