ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगरजूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता केजीएमयू में नीट पीजी काउंसलिंग की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों...

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल
हिन्दुस्तान टीम,अंबेडकर नगरTue, 30 Nov 2021 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता

केजीएमयू में नीट पीजी काउंसलिंग की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इसकी वजह से मरीजों को खासी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। ओपीडी से लेकर वार्ड तक में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दूर दराज से आने वाले मरीज डॉक्टर की सलाह के लिए भटक रहे।

वार्ड में भर्ती मरीजों को भी समुचित इलाज नहीं मिला। जांच के लिए भी मरीज परेशान हैं। सीनियर डॉक्टरों की फटकार के बाद भी रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल तोड़ने को राजी नहीं है।

केजीएमयू मुख्य परिसर में छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रतिमा के बगल में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर डटे हुए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इमरजेंसी सेवाएं बाधित नहीं की गई है। जब तक मांगे पूरी नहीं होती है तब तक सांकेतिक हड़ताल जारी रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें