अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कराएं पुलिस भर्ती परीक्षा : डीएम
अम्बेडकरनगर, संवाददाता।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से आठ, नौ और 10

अम्बेडकरनगर, संवाददाता।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से आठ, नौ और 10 जून को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता, निगरानी व्यवस्था तथा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का पुनः निरीक्षण कर आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, छाया और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को परीक्षा बोर्ड के सभी दिशा-निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रिया का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता के साथ संपन्न कराया जाएगा तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।परीक्षा की सुरक्षा और निष्पक्षता प्राथमिकता:भर्ती परीक्षा की तैयारी बैठक में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कहा कि परीक्षा की सुरक्षा और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है। नकल, अवांछित गतिविधियों या कानून व्यवस्था बिगाड़ने के किसी भी प्रयास पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन निगरानी और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


