12 करोड़ की लागत से एक दर्जन सड़कों का नए सिरे से होगा निर्माण

Mar 02, 2026 05:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में 12 सड़कों के निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी मिली है। इससे लगभग 70,000 लोगों को लाभ होगा। निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, और क्षतिग्रस्त सड़कों का नवीनीकरण भी किया जाएगा। एमएलसी हरिओम पांडेय ने इस परियोजना पर गंभीरता दिखाई है।

12 करोड़ की लागत से एक दर्जन सड़कों का नए सिरे से होगा निर्माण

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सुचारु आवागमन के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से 12 सड़कों का नए सिरे से निर्माण होगा। इसके लिए शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। टेंडर समेत अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित सड़कों का निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा। संबंधित सड़कों के निर्माण से तीन दर्जन से अधिक गांव की लगभग 70 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। आम लोगों के सुचारु आवागमन में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए बड़े पैमाने पर न सिर्फ क्षतिग्रस्त मार्ग को गड्ढामुक्त किया जा रहा है, बल्कि नवीनीकरण भी कार्य चल रहा है।

इसके अलावा अलग-अलग योजनाओं के तहत नई सड़क का भी निर्माण हो रहा है। इसका व्यापक लाभ आम लोगों को मिल भी रहा है। सुचारु आवागमन के लिए नई सड़कों के निर्माण को लेकर एमएलसी हरिओम पांडेय भी लगातार गंभीरता दिखा रहे हैं। उनके प्रयास से गावों को मुख्य मार्ग से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। एमएलसी हरिओम पांडेय ने बताया कि बीते दिनों ही उन्होंने पीडब्लूडी के माध्यम से शासन को 12 सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा था। पहले सात मार्गो के निर्माण के लिए 6 करोड़ 93 लाख 33 हजार रुपये जबकि दो दिन बाद पांच सड़कों का निर्माण 4 करोड़ 94 लाख 9 हजार रुपये की लागत से होना है। शासन ने संबंधित सड़कों के निर्माण को मंजूरी भी प्रदान कर दी है। इन सड़कों के निर्माण से लगभग तीन दर्जन गांव की लगभग 70 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। एमएलसी ने बताया कि आगे भी क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरुस्त कराया जाएगा। आवश्यकतानुसार नई सड़क का भी निर्माण सुनिश्चित कराया जाएगा। इन मार्ग का होगा निर्माण निर्माण खंड द्वारा रामनगर करीं से चिरकुटपुर संपर्क मार्ग, मौरापारा तुलाराम दुबे का पूरा संपर्क मार्ग, मरथुआ सरैया से झलरिया संपर्क मार्ग, अटवाई के धनीपट्टी संपर्क मार्ग, रामनगर जंदरा संपर्क मार्ग, करमपुर बरसावां से बढ़ईपुरा संपर्क मार्ग, जलालपुर नगरपुर अस्पताल से नरहिया संपर्क मार्ग, जबकि प्रांतीय खंड की अमरौला के डड़वा संपर्क मार्ग, पलई कल्याणपुर दयालीपुर संपर्क मार्ग, खरहरपुर हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग, जैनापुर गडेरियाना संपर्क मार्ग, कटुई पहाड़पुर संपर्क मार्ग का नए सिरे से निर्माण होगा। ‘जिन सड़कों के नए सिरे से निर्माण के लिए शासन ने मंजूरी प्रदान की है, उनका शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। टेंडर समेत अन्य कई प्रकार की प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद निर्माण प्रारंभ होगा। निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।’ अश्विनी पांडेय, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।