Ambedkar Nagar News: धारदार हथियार से युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर के मालीपुर के तेंदुआ दियरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह 45 वर्षीय अजय कुमार उर्फ गब्बर शुक्ला की हत्या से हडकंप मच गया।

Ambedkar Nagar News: धारदार हथियार से युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता । मालीपुर के तेंदुआ दियरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह 45 वर्षीय अजय कुमार उर्फ गब्बर शुक्ला की हत्या से हडकंप मच गया। उनका शव घर के चैनल के पास खून से लथपथ मिला। ग्रामीणों के मुताबिक, शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे,और पैर में बिजली का तार लपेटकर करंट प्रवाहित किया गया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। एसपी प्राची सिंह ने घटना स्थल का लिया जाएजा। अजय कुमार अविवाहित थे और गांव की आबादी से कुछ दूरी पर स्थित अपने मकान में अकेले रहते थे। गाँव में रहकर खेती-किसानी का काम करते थे। उनके बड़े भाई राजेश शुक्ला परिवार के साथ गुजरात के सूरत में रहते हैं। परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात खाना खाने के बाद अजय घर में सोने चले गए थे。

हत्या की स्थिति

सुबह करीब आठ बजे कुछ ग्रामीण अजय को जगाने उनके घर पहुंचे। चैनल के पास उन्हें खून से लथपथ पड़ा देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। पैर में बिजली का तार लिपटा था। ग्रामीणों ने पहले तार हटाया और इसके बाद पुलिस को सूचना दी। किचन से एक धारदार हथियार भी बरामद हुआ है।

घटनाक्रम

ग्रामीणों ने आशंका जताई कि अजय पर पहले किचन में धारदार हथियार से हमला किया गया और इसके बाद उन्हें चैनल गेट के पास तख्ते पर लिटाकर पैर में बिजली का तार बांधकर करंट लगाया गया। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और घटना का क्रम पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना मिलने पर सीओ अनूप कुमार सिंह, थाना प्रभारी शशांक शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

कानून व्यवस्था पर सवाल

अम्बेडकरनगर में हत्या की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में हत्या की घटनाएं सामने आने से लोगों में भय और दहशत का माहौल है। ताजा मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के तेन्दुआ इटौरी धमरूआ गांव का है, जहां अजय शुक्ला पुत्र बैजनाथ शुक्ला, उम्र करीब 43 वर्ष, की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या के पीछे क्या कारण रहा और वारदात को किसने अंजाम दिया, यह अभी जांच का विषय है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

लगातार हो रही हत्या की घटनाओं ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का भय कम होता नजर आ रहा है और आए दिन गंभीर वारदातें सामने आ रही हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले का कितनी जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करती है।

प्रश्नोत्तर

✦अजय कुमार की हत्या किस गांव में हुई?−
अजय कुमार की हत्या मालीपुर के तेंदुआ दियरा गांव में हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअंबेडकर नगरAmbedkar Nagar News: धारदार हथियार से युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी