Ambedkar Nagar News: मादक पदार्थ के के साथ माँ-बेटी गिरफ्तार, 1.2 किलो ग्राम गांजा बरामद
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकर नगर पुलिस ने माँ-बेटी की अवैध ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क का पर्दाफाश किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Ambedkar Nagar News: भीटी (अंबेडकरनगर), संवाददाता। अंबेडकरनगर जिले की भीटी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने माँ-बेटी की अवैध ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क का पर्दाफाश किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 1.220 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। भीटी थाना क्षेत्र के खोजातपुर गांव में पुलिस की चेकिंग अभियान के दौरान यह खुलासा हुआ। पुलिस ने 42 वर्षीय रेखा (पत्नी आशीष प्रकाश पांडेय) और उनकी 22 वर्षीय बेटी पायल पांडेय को हिरासत में लिया। तलाशी में दोनों के कब्जे से कुल 1.220 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। दोनों ही खोजातपुर गांव की स्थायी निवासी हैं。
बरामद गांजे के आधार पर कार्रवाई
बरामद गांजे के आधार पर भीटी पुलिस ने माँ-बेटी के विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंसेस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया गया।
स्थानीय चर्चाएँ
स्थानीय ग्रामीणों के बीच तेजी से चर्चा है कि इस घर से कई वर्षों से अवैध गांजे की बिक्री जारी थी। यह पुलिस की सतर्कता के कारण ही यह नेटवर्क उजागर हो सका। पुलिस अब बरामदगी की गहन जांच के साथ ही मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन छानबीन कर रही है। पूछताछ के दौरान गांजे की पूरी आपूर्ति श्रृंखला, थोक विक्रेताओं और अन्य सहयोगियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है।


