सफाई न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप
Apr 04, 2026 06:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में नालियों की सफाई न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। अयोध्या मार्ग पर मलबा और कूड़ा-कचरा नालियों में भरा हुआ है, जिससे शाम होते ही मच्छरों की समस्या उत्पन्न हो रही है। जिम्मेदारों की अनदेखी से स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है।

अम्बेडकरनगर। नगर में नालियों की सफाई न होने से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अयोध्या मार्ग पर एक तरफ जहां भवनों को तोड़े जाने के बाद मलबा नाली के किनारे गाज दिया गया है तो वहीं नालियों में भरा कूड़ा कचरा मच्छरों के प्रकोप को बढ़ा रहा है। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप शुरू हो जाता है, जिससे लोगों को खासी परेशानी होती है। जिम्मेदार यदि इस समस्या पर ध्यान दें तो इसका निस्तारण हो सकता है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


