Ambedkar Nagar News: एमएलसी ने तीन परियोजनाओं का किया लोकार्पण, मिलेंगी सुविधाए
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर में एमएलसी हरिओम पांडेय ने तीन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें यात्री प्रतीक्षालय और दो सड़कों का निर्माण शामिल है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर यात्री सुविधाएं और आवागमन की सुविधा प्रदान करना है। एमएलसी ने जिले के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। एमएलसी हरिओम पांडेय ने मंगलवार को तीन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमें यात्री प्रतीक्षालय व दो सड़कें शामिल रही। इन परियोजनाओं के माध्यम से आम नागरिकों को बेहतर आवागमन एवं यात्री सुविधाएं उपलब्ध होगी। एमएलसी हरिओम पांडेय जिले के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया। कटेहरी बाजार में नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण करते हुए एमएलसी ने कहा कि कटेहरी बाजार में इससे बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों को बैठने एवं प्रतीक्षा करने की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इसी क्रम में एमएलसी ने पियारेपुर व पीठापुर कदनापुर में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया।
एमएलसी ने कहा कि जिले के प्रत्येक क्षेत्र तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं का विस्तार और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिल रहे सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल देव तिवारी, राम केवल वर्मा, नरेंद्र तिवारी, ग्राम प्रधान सुभाष वर्मा व ग्राम प्रधान कुतुबुद्दीन समेत अन्य लोग मौजूद रहे


