मानसिक रोगों से दूर रहने के लिए जीवनशैली में बदलाव जरूरी

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

Ambedkar-nagar News - सद्दरपुर में राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों को मानसिक रोगों के प्रति सचेत किया गया और स्वस्थ्य दिनचर्या अपनाने की सलाह दी गई। विशेषज्ञों ने आत्महत्या के जोखिम, लक्षण और बचाव के तरीकों पर चर्चा की।

मानसिक रोगों से दूर रहने के लिए जीवनशैली में बदलाव जरूरी

सद्दरपुर, संवाददाता। राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं को बढ़ते मानसिक रोगों से सचेत किया गया। इससे बचने के लिए स्वस्थ्य दिनचर्या अपनाने की अपील की गई। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने कहा कि समय रहते मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक है। मोबाइल का यूज तभी करना चाहिए, जब उसका कार्य हो। देर रात तक मोबाइल चलाना मानसिक रोगों का प्रबल कारण बनता है। कार्यक्रम में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सीबी सिंह लॉ कॉलेज, कॉलेज आफ नर्सिंग तथा महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।

साथ ही छात्र छात्राओं ने मानसिक रोगों से जुड़े कई सवाल किए। जिनका उत्तर मानसिक रोग विशेषज्ञों द्वारा दिया गया। मानसिक रोग विशेषज्ञों ने आत्महत्या के जोखिमों, लक्षणों एवं उससे बचाव के तौर तरीके भी बताए। एमआरएएमसी टीचर्स एसोसिएशन के की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में डॅ सुधांशु चंदेल, डॉ पारूल यादव, डॉ अमित कुमार व डॉ अनिल सिंह यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।