Ambedkar Nagar News: हरियाली अमावस्या पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन
Ambedkar Nagar News: हरियाली अमावस्या के अवसर पर विद्या भारती संचालित विवेकानंद इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए। जूनियर वर्ग में आराध्या प्रथम, सीनियर वर्ग में नंदिनी और पलक ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता छात्राओं की रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देती है।
Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, (अंबेडकरनगर) संवाददाता। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर विद्या भारती द्वारा संचालित विवेकानंद इंटर कॉलेज, विद्युतनगर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव एवं कन्या भारती प्रमुख आचार्या बहन ऊषा रानी के निर्देशन में संपन्न हुआ। वंदना सभा के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. नीरज रस्तोगी, केमिस्ट, एनटीपीसी, ज्योत्सना रस्तोगी, बेसिक शिक्षा परिषद तथा विवेकानंद वार्ड की सभासद आरती सिंह ने पुष्पार्चन एवं दीपार्चन किया। इसके बाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में विमलेश एवं प्रीति ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जूनियर वर्ग में आराध्या विश्वकर्मा ने प्रथम, ख्वाहिश ने द्वितीय तथा ईशानी और राजनंदनी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, सीनियर वर्ग में नंदिनी विश्वकर्मा एवं पलक वर्मा संयुक्त रूप से प्रथम, शिवांगी द्वितीय तथा ग्रेसी तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कला-कौशल और सौंदर्यबोध को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। साथ ही, कार्यक्रम ने भारतीय संस्कृति एवं उसकी समृद्ध परंपराओं के प्रति छात्राओं में रुचि और जागरूकता बढ़ाने का भी संदेश दिया।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


