Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsMassive Fire Breaks Out at Tent House in Achal Nagar Millions in Losses
टेंट हाउस की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख

टेंट हाउस की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख

संक्षेप:

Ambedkar-nagar News - दुलहुपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के अचल नगर चौराहे पर एक टेंट हाउस में गुरुवार शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने मेहनत से आग पर काबू पाया, लेकिन लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो...

Aug 28, 2025 08:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

दुलहुपुर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के अचल नगर चौराहे पर स्थित एक टेंट हाउस की दुकान में गुरुवार शाम करीब छह बजे शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझती आग की चपेट में आने से लाखों रुपए के टेंट का सामान जलकर राख हो गया। अचल नगर चौराहे पर हरिश्चंद्र शुक्ल के मकान में ही टेंट हाउस की दुकान है। इन दिनों हरिश्चंद्र परिवार समेत तीर्थ यात्रा पर गए हैं, दुकान व मकान में ताला बंद है। गुरुवार की शाम करीब छह बजे दुकान से अचानक धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते उसमें से आग की लपटें उठने लगीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीणों ने ताला तोड़ कर आग को बुझाना शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया मगर जब तक आग बुझती टेंट हाउस में रखा सोफा, गद्दा समेत अन्य सभी सामान जल कर नष्ट हो गया, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। आग लगने की सूचना पर पूर्व सांसद रितेश पांडेय, पूर्व विधायक सुभाष राय, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी भी मौके पर पहुंचे और आग में हुए नुकसान की जानकारी अधिकारियों को देते हुए सहायता दिलाने की बात कही। इस मौके पर विनय तिवारी, अंकित सिंह व गोपाल तिवारी भी मौजूद रहे।