
स्नानार्थियों की भीड़ से गोविंद साहब मेले की सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ी
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में अगहन मास की पूर्णिमा पर गोविंद साहब का दूसरा स्नान हुआ। स्नानार्थियों की भारी भीड़ गोविंद सरोवर में उमड़ी, जिससे पुलिस को भीड़ नियंत्रण में मेहनत करनी पड़ी। अपर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।
अम्बेडकरनगर, संवाददाता। गुरुवार को अगहन मास की पूर्णिमा पर गोविंद साहब का दूसरा प्रमुख स्नान हुआ। दूसरे स्नान पर गोविंद सरोवर में डुबकी लगाने के लिए स्नानार्थियों का भारी समूह उमड़ा। भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा की कमान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव ने खुद संभाली। अगहन पूर्णिमा के द्वितीय स्नान पर्व पर गोविन्द साहब मेला क्षेत्र का रात्रि भ्रमण एवं निरीक्षण एएसपी पूर्वी ने की। निरीक्षण में मेला परिसर, श्रद्धालुओं के मार्ग, पार्किंग स्थल, प्रमुख प्रवेश द्वार, निकास द्वार, सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात रहे पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा भीड़ प्रबंधन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई एहतियात बरतने को कहा। खासकर मेला क्षेत्र एवं मार्गों में प्रकाश व्यवस्था पूर्ण रूप से दुरुस्त रखने, अंधकार वाले स्थानों को चिह्नित कर तत्काल प्रकाश की व्यवस्था करने, बैरिकेडिंग, पार्किंग एवं पैदल मार्ग प्रबंधन पर विशेष निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर पैनी निगाह रखते हुए फुट पेट्रोलिंग एवं एंटी-रोमियो टीमों को सतत सक्रिय रखने, सीसीटीवी एवं ड्रोन मॉनिटरिंग के माध्यम से भीड़ के मूवमेंट का रियल-टाइम अवलोकन करने, कंट्रोल रूम से समन्वय बनाए रखने, किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए क्यूआरटी एवं डायल 112 वाहनों को निरंतर मुस्तैद रखाने, पीए सिस्टम व लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचना/जागरूकता संदेश प्रसारित करने, महिला सुरक्षा के लिए महिला पुलिस टीमों की प्रभावी तैनाती तथा महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय रूप से संचालित करने का निर्देश दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं शांति व्यवस्था पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी कर्मचारी पूरी तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




