Ambedkar Nagar News: करंट से युवक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के पेठिया गांव में विद्युत करंट की चपेट में आकर

Ambedkar Nagar News: करंट से युवक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के पेठिया गांव में विद्युत करंट की चपेट में आकर युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमे में नामजद आरोपी किसान को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। बुधवार को पेठिया गांव निवासी धीरेंद्र सागर पशुओं के लिए चारा लेने खेत की ओर गया था। इसी दौरान अभिमन्यु श्रीवास्तव पुत्र अर्जुन प्रसाद के खेत के किनारे लगाए गए तार में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी अलका ने खेत के किनारे लगाए गए तार में विद्युत करंट प्रवाहित किए जाने का आरोप लगाते हुए किसान अभिमन्यु श्रीवास्तव के विरुद्ध कोतवाली जलालपुर में मुकदमा दर्ज कराया था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुकदमे से संबंधित आरोपी अभिमन्यु श्रीवास्तव को नसोपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया। कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि मुकदमे में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअंबेडकर नगरAmbedkar Nagar News: करंट से युवक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार