Ambedkar Nagar News: अवैध चाकू के साथ शातिर युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

Ambedkar Nagar News: मालीपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को नेमपुर के पास धीरज कहार को अवैध चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। तलाशी में चाकू बरामद हुआ और आरोपी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ambedkar Nagar News: अवैध चाकू के साथ शातिर युवक गिरफ्तार

Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को नेमपुर के पास एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नेमपुर निवासी धीरज कहार पुत्र मेवालाल कहार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ मालीपुर तनुज कुमार पाल ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक शत्रुध्न सिंह और कांस्टेबल राहुल यादव क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नेमपुर के पास एक व्यक्ति अवैध चाकू लेकर मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ।

चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मालीपुर थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअंबेडकर नगरAmbedkar Nagar News: अवैध चाकू के साथ शातिर युवक गिरफ्तार