कटेहरी के विकास को 21 करोड़ 65 लाख का बजट पास

Mar 01, 2026 05:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

Ambedkar-nagar News - कटेहरी क्षेत्र पंचायत की बैठक में 21 करोड़ 64 लाख 92 हजार रुपए का बजट पेश किया गया। ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा ने विकास की प्राथमिकता बताई। सदन ने सर्वसम्मति से बजट और कार्ययोजना को पास किया। इसमें कृषि, स्वास्थ्य, सहकारिता, पशुपालन, और ग्राम्य विकास योजनाओं पर चर्चा हुई।

कटेहरी के विकास को 21 करोड़ 65 लाख का बजट पास

भीटी, संवाददाता। क्षेत्र पंचायत कटेहरी की बैठक ड्वाकरा हाल में हुई। ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा ने क्षेत्र पंचायत के विकास के लिए 21 करोड़ 64 लाख 92 हजार रुपए का भारी भरकम बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। वर्ष 2026-27 के बजट व कार्ययोजना पर सदन ने सहमति व्यक्त करते हुए सर्वसम्मति से इसे पास किया। बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, सहकारिता, पंचायत, पशुपालन तथा ग्राम्य विकास विभाग से संचालित योजनाओं पर विचार व्यक्त किया गया। इसके अलावा जीरामजी योजना के तहत 865.97 करोड़ रुपए सामग्री पर तथा 1298.95 करोड़ लेबर बजट निर्धारित किया गया है।

क्षेत्र पंचायत के तहत केंद्र एवं राज्य वित्त एवं कार्य योजना पर सदन ने सहमति व्यक्त करते हुए सर्वसम्मत से पास किया। इसके सापेक्ष 515458 मानव दिवस सृजन का लक्ष्य रखा गया है। बजट में गांव में कच्चा व पक्का निर्माण का प्रस्ताव है, इसके तहत चकमार्ग, नाली, खड़ंजा तथा इंटरलॉकिंग, आवासों की मजदूरी भुगतान, तालाब का निर्माण, शौचालय तथा पौधारोपण कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान एडीओ अनिल सिंह, रामजी तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।