प्रशासनिक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का हुआ सम्मान
महावीर प्रसाद स्मारक महिला पीजी कॉलेज आसीपुर जलालपुर में इंटरमीडिएट परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं एवं विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ उग्रसेन वर्मा ने की। मुख्य अतिथि अब्दुल बशर अंसारी और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी समारोह में भाग लिया।
दुलहूपुर, संवाददाता। महावीर प्रसाद स्मारक महिला पीजी कॉलेज आसीपुर जलालपुर में इंटरमीडिएट परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं एवं विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ उग्रसेन वर्मा एसोसिएट प्रोफेसर शिया पीजी कॉलेज लखनऊ ने की। मुख्य अतिथि नगर पालिका जलालपुर के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल बशर अंसारी, विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी व शिक्षाविद आफताब अहमद, जीजीआईसी जलालपुर की प्रधानाचार्य आशा वर्मा और जिला पंचायत सदस्य आलोक यादव शामिल रहे। समारोह में खंड विकास अधिकारी पद पर चयनित अभिषेक पाल समेत महाविद्यालय की पूर्व छात्राएं जो विभिन्न पदों पर हैं उनमें साधना मौर्या, अक्सीर फातिमा, रोली यादव और मगफिरा खातून का विशेष सम्मान किया गया।
कॉलेज के प्रबंधक कमला प्रसाद वर्मा एवं उप प्रबंधक संजीव कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ राम उजागर वर्मा, लखमीचंद, राकेश वर्मा, डॉ जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ अनामिका वर्मा, डॉ आरजू अब्बास, सरिता मौर्या समेत अन्य मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


