महिलाओं को उनके अधिकारों व संविधान की जानकारी दी गई
अम्बेडकरनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जन शिक्षण केन्द्र ने कुटियवा मुख्यालय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। सचिव नीलम वर्मा ने प्रतिभागियों को महिलाओं के अधिकार, नि:शुल्क विधिक सहायता और संविधान के मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में कानूनी जागरूकता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जन शिक्षण केन्द्र के तत्वावधान में कुटियवा मुख्यालय पर शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीलम वर्मा की उपस्थिति में किया गया। शिविर में प्राधिकरण सचिव ने प्रतिभागियों को विधिक जागरूकता, महिलाओं के अधिकार, नि:शुल्क विधिक सहायता तथा संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। तभी एक जागरूक एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम का संचालन जन शिक्षण केन्द्र की सचिव पुष्पा पाल ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को कानूनी रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान अतिथियों ने संस्था मुख्यालय का भ्रमण किया। प्रतिभागियों ने विधिक जागरुकता से जुड़े मुद्दों पर प्रश्न पूछे और जानकारी हासिल की। शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धार्थ सिंह, शर्मिला, रामहित, पुनीता, चांदतारा, बृजेश, हरीराम, विद्या, सरोज, हेमलता के साथ सुषमा आशुतोष पाल, सत्यम और बाल समूह से नोवी पाल, ईस, अंश तथा किशोरी ग्रुप से नेहा, खुशी, मनीता के साथ गायत्री, बबिता, राम मदन, सागर व अन्य लोग मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


