Ambedkar Nagar News: संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर में माताओं ने संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए ललई छठ पर्व श्रद्धा से मनाया। महिलाओं ने पूजा-अर्चना की और पारंपरिक पकवान तैयार किए। अलग-अलग नदी और जलाशयों के पास पूजा करने का विशेष महत्व था, जहाँ व्रती ने स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना की।

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर माताओं द्वारा मनाया जाने वाला ललई छठ पर्व बुधवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर व्रत रखा और भगवान श्रीकृष्ण एवं छठ माता से अपनी संतान की खुशहाली और दीर्घायु की कामना की। ललई छठ को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने स्नान आदि के बाद पूजा की तैयारियां कीं। घरों में पारंपरिक पकवान एवं प्रसाद तैयार किए गए। इसके बाद महिलाएं पूजा सामग्री लेकर नदी, घाट और जलाशयों के किनारे पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
नगर के फौव्वारा तिराहे के पास स्थित शिवाला घाट, तमसा नदी किनारे, शिवाला मंदिर, कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास तथा विभिन्न नदी-पोखरों के समीप महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। मान्यता है कि ललई छठ का व्रत संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा जाता है। पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नगर क्षेत्र में भी श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा।


