Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsKavita Tripathi Shines in Mumbai Elections Inspires Women
मुम्बई में नगर सेविका बनीं कविता,जिले में जश्न

मुम्बई में नगर सेविका बनीं कविता,जिले में जश्न

संक्षेप:

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर की कविता सुशील त्रिपाठी ने मुम्बई के पार्षद चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। उन्होंने न केवल राजनीति में अपनी पहचान बनाई बल्कि महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं। कोविड काल में उन्होंने लोगों की सेवा की और अब गांव लौटकर जोरदार अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित होगा।

Jan 17, 2026 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मुम्बई के पार्षद चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज कर कविता ने जिले का नाम रोशन किया। कविता सुशील त्रिपाठी ने न सिर्फ राजनीति व समाज सेवा के क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाई बल्कि अपनी मजबूत इच्छा शक्ति के चलते महिलाओं के लिए एक प्रेरणा भी बनी। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अतरौरा की बहू कविता का शुरुआती जीवन गृहणी का रहा किन्तु कुछ दिन बाद वह मुम्बई चली गईं और फिर तबसे पीछे मुड़कर नहीं देखा और निरन्तर ऊंचाईयों को छूती रहीं। उनके जेठ सुनील त्रिपाठी अधिवक्ता होने के साथ श्रृंगी ऋषि सेवा संस्थान के कर्ताधर्ता, चचिया ससुर सुजीत त्रिपाठी पेशे से शिक्षक जबकि पति सुशील त्रिपाठी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से बचपन से ही जुड़े हुए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कोविड काल में पति-पत्नी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए जिस प्रकार का लोगों की सेवा की उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। मीरा भयंदर नगर पालिका से नवनिर्वाचित नगर सेविका कविता सुशील त्रिपाठी के देवर हेमंत त्रिपाठी ने बताया कि निर्वाचन संबंधी और शपथ ग्रहण समेत अन्य औपचारिकताएं पूरा करने के बाद वह गांव आएंगे जहां उनका जोरदार अभिनंदन किया जाएगा उतरेथू में लोगों ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को जीत की बधाइयां दी। मौके पर अंशुमान, राजेश पाठक, रमाकांत त्रिपाठी, रामजीत वर्मा, रामचेत मौर्य, रामसागर सिंह, आकाश कुमार व अन्य मौजूद रहे।