Ambedkar Nagar News: उर्दू साहित्य हिन्दी अदब सोसाइटी के पदाधिकारियों की हुई बैठक
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उर्दू साहित्य हिन्दी अदब सोसाइटी बसखारी ने 28 नवंबर को कावि सम्मेलन एवं मुशायरा की बैठक की। इस बैठक में शायरी की तैयारी व कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा की गई। आयोजन 8 बजे एसबी नेशनल इंटर कॉलेज में होगा, जहाँ मुख्य अतिथि का निर्णय बाद में लिया जाएगा।

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उर्दू साहित्य हिन्दी अदब सोसाइटी बसखारी के तत्वावधान में आगामी 28 नवंबर को होने वाले कवि सम्मेलन एवं मुशायरा को लेकर आयोजन समिति की बैठक सैयद बशीर नेशनल इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। बैठक में मौजूद आयोजन समिति के सदस्यों ने आगामी 28 नवंबर को होने वाले कवि सम्मेलन में शायरी की तैयारी के संबंध में बैठक कर रणनीति पर चर्चा किया।
आयोजन समिति की चर्चा
इस दौरान आयोजन समिति ने सम्मेलन एवं मुशायरा में आने वाले शायर एवं कवियों के नाम पर मंत्रणा करते हुए आयोजन में होने वाले खर्च व संसाधनों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा किया। आयोजक सैय्यद फैजान अशरफ उर्फ़ चांद जी ने बताया कि आयोजन समिति ने 28 नवंबर का दिन निर्धारित किया है। एसबी नेशनल इंटर कॉलेज बसखारी के प्रांगण में रात 8:00 बजे से कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का शुभारंभ होगा। अभी शायर व कवि के नाम चयनित होने के बाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व विशिष्ट स्थिति का नाम तय किया जाएगा।
पिछले वर्षों का अनुभव
बताते चलें कि उर्दू साहित्य एवं हिंदी अदब सोसायटी बसखारी द्वारा विगत कई वर्षों से कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पिछले वर्ष से अलग-अलग क्षेत्र में विशेष योगदान रखने वाले समाजसेवियों को सम्मानित भी किया जाता है मुशायरा की तैयारी बैठक के दौरान सैयद फैजान अशरफ, सैयद खलीक अशरफ,डॉ एपी चतुर्वेदी,सुनील वर्मा,फैजान खान,मोहम्मद दस्तगीर, रामजी विश्वकर्मा,अजय पांडे, इमरान खान, डॉ शोएब अख्तर,जोहेब खान,फहद अशरफ,मेराज अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


