बदहाल सड़क से बाधित हो रहा आवागमन
Apr 04, 2026 06:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर के अकबरपुर तहसील क्षेत्र का कबीरपुर से पहितीपुर जाने वाला पिच मार्ग बेहद खराब हो गया है। गड्ढों की भरमार के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क की मरम्मत की मांग की, लेकिन अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के कबीरपुर से पहितीपुर रोड तक जाने वाला पिच मार्ग सुचारु आवागमन में बाधक बन रहा है। कारण यह कि सड़क की हालत दयनीय हो चुकी है। सड़क पर कई स्थान ऐसे हैं, जहां कदम दर कदम गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में लोग जब इस मार्ग से होकर आवागमन करते हैं तो उन्हें करीब दो से तीन किलोमीटर तक हिचकोले खाने पड़ते हैं। कई बार सड़क की मरम्मत कराने जाने की मांग लोगों ने की, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


