मलमास समेत 59 दिनों का ज्येष्ठ मास शुरू, होने लगे अभिषेक
अम्बेडकरनगर में आस्था का मास ज्येष्ठ शुरू हो गया है, जो इस बार 59 दिनों का होगा। मलमास के कारण ये तिथियाँ बढ़ी हैं। इस बार पांच बड़ा मंगल का पर्व मनाने का मौका मिलेगा, जो 5, 12, 19, 26 मई और 2 जून को मनाया जाएगा। सूर्य का अभिषेक और भगवान हनुमान की आराधना का महत्व बताया गया है।

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। आस्था का मास ज्येष्ठ (जेठ) शुरू हो गया है। अधिक मास जिसे मलमास भी कहा जाता के कारण इस बार जेठ 59 दिनों का होगा। शनिवार को शुरू हुए मास में 17 मई से 15 जून तक मलमास की अवधि होगी। जबकि जेठ मास 29 जून तक रहेगा। आचार्य पंडित उत्कर्ष तिवारी सचिन के अनुसार मलमास के कारण जेठ महीना इस बार 59 (तिथियों के चलते 60 भी) दिन होगा। बताया कि इससे इस बार के जेठ महीने में सामान्य से अधिक मंगलवार का दिन पड़ेगा। बताया कि इस बार पांच बड़ा मंगल का पर्व मनाने का मौका मिलेगा।
बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल) पांच मई, 12 मई, 19 मई, 26 मई और दो जून को मनेगा। बताया की अधिक मास में प्रकाश के देव सूर्य का अभिषेक करना तथा जलदान करना पुण्यदाई होगा। साथ ही मंगलकारी भगवान हनुमान की आराधना करना फलदाई होता है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


