आभूषण चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

अम्बेडकरनगर के बेवाना थाना क्षेत्र में सुदामा देवी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर 25 अप्रैल को हुई आभूषण चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। चोरों ने छज्जा तोड़कर करीब 15 लाख के जेवरात और नगदी चुरा ली। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।

आभूषण चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग

अम्बेडकरनगर। बेवाना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मुस्लिमपुर के उदयपुर निवासी सुदामा देवी पत्नी राम चरित्र पाल ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आभूषण चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में पीड़िता ने कहा है कि गत 25 अप्रैल की रात्रि में चोरों ने मकान का छज्जा तोड़ कर करीब 15 लाख के जेवरात, नगदी व कपड़े उठा ले गए थे। पीड़िता ने घटना की लिखित तहरीर थाने में दी, लेकिन पुलिस अब तक न तो प्राथमिकी दर्ज की और न ही चोरों का सुराग लगा सकी। घटना के दिन पीड़िता अपने बेटे के पास इलाज कराने गई थी।

घर पर कोई नहीं था। चोर दरवाजे का डबल लाक नहीं तोड़ पाए तो छज्जा तोड़ कर घर में घुस गए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।