आभूषण चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग
अम्बेडकरनगर के बेवाना थाना क्षेत्र में उदयपुर निवासी सुदामा देवी ने पुलिस अधीक्षक को चोरी की FIR दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। 25 अप्रैल को चोरों ने घर का छज्जा तोड़कर करीब 15 लाख के जेवर, नगदी और कपड़े चुरा लिए। घटना के समय पीड़िता अपने बेटे के पास थी, और पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई।

अम्बेडकरनगर। बेवाना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मुस्लिमपुर के उदयपुर निवासी सुदामा देवी पत्नी राम चरित्र पाल ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आभूषण चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में पीड़िता ने कहा है कि गत 25 अप्रैल की रात्रि में चोरों ने मकान का छज्जा तोड़ कर करीब 15 लाख के जेवरात, नगदी व कपड़े उठा ले गए थे। पीड़िता ने घटना की लिखित तहरीर थाने में दी, लेकिन पुलिस अब तक न तो प्राथमिकी दर्ज की और न ही चोरों का सुराग लगा सकी। घटना के दिन पीड़िता अपने बेटे के पास इलाज कराने गई थी।
घर पर कोई नहीं था। चोर दरवाजे का डबल लाक नहीं तोड़ पाए तो छज्जा तोड़ कर घर में घुस गए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


