Investigation Launched on Unrecognized Colleges in Ambedkarnagar Following LSRU Controversy एक दर्जन जांच टीमें खंगालेंगी कालेजों के रिकॉर्ड, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsInvestigation Launched on Unrecognized Colleges in Ambedkarnagar Following LSRU Controversy

एक दर्जन जांच टीमें खंगालेंगी कालेजों के रिकॉर्ड

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में रामस्वरूप विश्वविद्यालय लखनऊ में मान्यता के बिना पढ़ाई के बवाल के बाद, शासन ने जनपद में संचालित डिग्री, नर्सिंग, आईटीआई और फार्मेसी कॉलेजों की जांच के आदेश दिए हैं। लगभग एक दर्जन टीमें...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरWed, 17 Sep 2025 01:24 AM
share Share
Follow Us on
एक दर्जन जांच टीमें खंगालेंगी कालेजों के रिकॉर्ड

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। रामस्वरूप विश्वविद्यालय लखनऊ में बिना मान्यता के पढ़ाई को लेकर हुए बवाल के बाद शासन के आदेश पर जनपद में भी संचालित डिग्री कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई कॉलेज फार्मेसी कॉलेजों की विधिवत शुरू हो गई है। जनपद स्तर पर गठित लगभग एक दर्जन टीमें विद्यालयों में पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। इससे कॉलेज संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। शासन के आदेश पर निजी और अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थाओं में मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया की जांच के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया गया है। समिति में पुलिस अधीक्षक के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं।

शासन के आदेश के बाद जनपद स्तर पर कल एक दर्जन से अधिक जांच समिति का गठन किया गया है। जो विद्यालय में पहुंचकर मान्यता, प्रवेश प्रक्रिया और शुल्क के अलावा खतौनी और अन्य अभिलेख की जांच करेगी। जनपद में कुल 133 निजी और तीन अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय हैं। इसके अलावा नर्सिंग कॉलेज आईटीआई और फार्मेसी कॉलेज भी बड़ी संख्या में संचालित हैं। शासन के आदेश के बाद कॉलेज संचालकों में खलबली मची हुई है। टीम में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हैं। जांच के दौरान टीम में शामिल अधिकारी विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं से फीडबैक भी प्राप्त करेंगे। कि उनसे कहीं अधिक फीस की वसूली तो नहीं की गई है। यदि कहीं पर इस तरह की शिकायत पाई जाती है तो फीस की वापसी कराते हुए संबंधित कॉलेज के खिलाफ को वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। जांच टीमें प्रत्येक संस्था से लेंगी शपथ पत्र:कालेजों की मान्यता और अन्य अभिलेखों की जांच के दौरान जांच टीम प्रत्येक संस्था से शपथ पत्र भी लेगी । जिसमें यह स्पष्ट उल्लेख होगा कि संस्थान द्वारा केवल मान्यता प्राप्त कोर्स ही संचालित किये जा रहे है। संचालित सभी कोर्सों की सूची भी समिति प्राप्त करेगी और उनके साथ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और अन्य सम्बन्धित संस्थाओं का विवरण भी लेगी। जांच टीम यह भी तय करेंगी कि किसी भी छात्र का प्रवेश बिना मान्यता वाले कोर्स में नहीं हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।