Ambedkar Nagar News: नहीं हुई पहचान , फोटो व वीडियोग्राफी कराकर मारच्युरी में रखवाया शव

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

Ambedkar Nagar News: पहचान के हो रहे प्रयास, पुलिस ने शुरू की तहकीकात बहराइच, संवाददाता। जिले में

Ambedkar Nagar News: नहीं हुई पहचान , फोटो व वीडियोग्राफी कराकर मारच्युरी में रखवाया शव

Ambedkar Nagar News: पहचान के हो रहे प्रयास, पुलिस ने शुरू की तहकीकात बहराइच, संवाददाता। जिले में शवों के मिलने‌ का सिलसिला थम नहीं रहा है। पांच माह से बसों का संचालन बंद होने से बंद पड़े कठाईघाट बस स्टैंड के सामने सड़क पार युवक का अर्द्ध नग्न‌ शव पड़ा मिला। तो लोगों में सनसनी फैल गई। कुछ दूरी स्थित पुलिस चौकी से पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंची और तहकीकात शुरू की। शव‌ की पहचान न होने पर फोटो व वीडियोग्राफी कराकर पहचान को शव‌ को मारच्युरी में रखवाया गया है।रामगांव थाने के झिंगहा घाट के निकट स्थित कठाईघाट बस स्टैंड लगभग पांच माह से बसों‌ का संचालन बंद होने से सूना पड़ा है।

शाम होते ही बस स्टैंड के सड़क पार नशेड़ी व अराजक तत्वों का जमावड़ा लगता है। शुक्रवार शाम सड़क किनारे ढलान‌ पर एक युवक का अर्द्ध नग्न शव‌ पड़ा देख लोगों ने सूचना दी। सूचना पर हाईवे‌ पुलिस चौकी प्रभारी हेमंत सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी आ गई। तहकीकात शुरू हुई। काफी प्रयास के बावजूद शव‌ की पहचान नहीं हुई। लोगों ने बताया कि बसों का संचालन बंद हो गया। बाहर से आने वाले यात्री जब बस स्टैंड पहुंचते है, तो बसों का संचालन ठप होने पर सवारी साधन को भटकते हैं। उनके साथ छिनैती की वारदातें हो चुकी हैं। चौंकी प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि शव पहचान को मार्चुयरी में रखवाया गया है। नियमानुसार 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअंबेडकर नगरAmbedkar Nagar News: नहीं हुई पहचान , फोटो व वीडियोग्राफी कराकर मारच्युरी में रखवाया शव