अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 15 जून से शुरू होगा योग सप्ताह
अम्बेडकरनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए आयुष विभाग ने तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। 15 से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा, जिसमें सामूहिक योग कार्यक्रम, प्रतियोगिताएँ और स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न सामाजिक संगठनों और योग शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के सफल आयोजन को लेकर आयुष विभाग की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है। जनपद में 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान नगर निकायों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योग प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता अभियान में विभिन्न योग संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों और प्रशिक्षित योग शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। योग दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को योग से जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे। विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में योग प्रतियोगिताएं, पोस्टर, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
साथ ही स्वास्थ्य मेलों, आयुष शिविरों तथा स्वच्छता अभियानों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ सिंह बताया कि ने शासन के निर्देश के अनुसार कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाएगा।


