Ambedkar Nagar News: यूको बैंक की नई शाखा का हुआ उद्घाटन
Ambedkar Nagar News: जलालपुर में हरियाली मार्केट स्थित यूको बैंक की नई शाखा का उद्घाटन उपजिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। शाखा प्रमुख अभिषेक कुमार पाठक ने विधि-विधान से पूजन किया और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इस मौके पर कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ambedkar Nagar News: जलालपुर। यूको बैंक की नई शाखा का उद्घाटन मालीपुर रोड स्थित हरियाली मार्केट में किया गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्त ने फीता काटकर शाखा का औपचारिक शुभारंभ किया। इससे पूर्व बैंक के शाखा प्रमुख अभिषेक कुमार पाठक ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस मौके पर उप अंचल प्रमुख साहिल सुमन, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, लोन एंड मार्केटिंग हेड अमन रंजन, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद, सहायक शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार, मुख्य प्रबंधक अंकुर यादव, जय प्रकाश पांडेय, सौरभ सिंह, अशोक सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


