Ambedkar Nagar News: पंचायत भवन में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी
Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर में ब्लाक जलालपुर के रुकूनपुर कासिमपुर पंचायत भवन में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की गई। इस उद्घाटन समारोह में बीडीओ शैलेंद्र प्रसाद ने बताया कि इसका उद्देश्य ग्रामीण छात्रों को डिजिटल शिक्षण संसाधनों से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाना है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी।

Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। ग्रामीण छात्रों और युवाओं को पढ़ाई के लिए आधुनिक एवं प्रेरक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ब्लाक जलालपुर के रुकूनपुर कासिमपुर पंचायत भवन में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की गई। इसका समारोहपूर्वक उद्घाटन बीडीओ जलालपुर शैलेंद्र प्रसाद, एडीओ बृजेश वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी उपेंद्र कुमार सिंह तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर बीडीओ शैलेंद्र प्रसाद ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों और युवाओं को डिजिटल शिक्षण संसाधनों से जोड़कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य शैक्षिक गतिविधियों की तैयारी में भी सुविधा मिलेगी।
उद्घाटन अवसर पर पंचायत सहायक अन्नू गुप्ता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


