राजकीय मेडिकल कालेज में 20 केएल लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट का हुआ ट्रायल

Apr 07, 2026 12:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर जिले के महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज में 20 केएल लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल प्रारंभ किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने इसे मरीजों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा का बड़ा कदम बताया। इससे ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ होगी और गंभीर रोगियों के उपचार में सुविधा मिलेगी।

राजकीय मेडिकल कालेज में 20 केएल लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट का हुआ ट्रायल

सूर्यभान/ अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश जिले के अम्बेडकरनगर जिले में सोमवार को महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज सद्दरपुर में बहुप्रतीक्षित 20 केएल लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल प्राधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव के निर्देशन में डॉ. संजय कुमार सिंह द्वारा प्रारंभ कराया गया। यह मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, व्यवस्थित तथा भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ.मुकेश यादव ने कहा कि संस्थान में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है और लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने से मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन इस प्लांट के संचालन को लेकर लंबे समय से प्रयासरत था और अब ट्रायल शुरू होना एक संतोषजनक उपलब्धि है।डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि 20 केएल क्षमता वाला यह लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट भविष्य में मेडिकल कॉलेज और संबद्ध चिकित्सालय में ऑक्सीजन की उपलब्धता को अधिक सुचारु बनाएगा। इससे आपातकालीन एवं गंभीर मरीजों के उपचार में सुविधा मिलेगी तथा ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए बाहरी निर्भरता में भी कमी आयेगी ।विशेष रूप से गंभीर रोगियों, आईसीयू, ऑपरेशन थियेटर तथा अन्य आवश्यक विभागों में निर्बाध ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में यह संयंत्र अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।ट्रायल प्रारंभ होने के साथ ही तकनीकी मानकों, सुरक्षा प्रोटोकॉल और संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की जा रही है, ताकि प्लांट को पूर्ण रूप से सुचारु संचालन के लिए तैयार किया जा सके ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।