ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगरपीएम आवास की जांच में अपात्रों को बना दिया पात्र

पीएम आवास की जांच में अपात्रों को बना दिया पात्र

अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी नगर उपाध्यक्ष संतोष वर्मा ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज...

पीएम आवास की जांच में अपात्रों को बना दिया पात्र
हिन्दुस्तान टीम,अंबेडकर नगरTue, 19 Oct 2021 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी नगर उपाध्यक्ष संतोष वर्मा ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर नगर पालिका अकबरपुर के वार्ड नम्बर चार गौसपुर में प्रधानमंत्री आवास शहरी 3008 डीपीआर की जांच में धांधली करने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में उन्होंने कहा है कि क्षेत्रीय लेखपाल ने जांच में अपात्रों को पात्र दर्शा दिया और अपात्रों के बैंक खाते में धन भी भेज दिया गया। इतना ही नहीं मृतक व्यक्तियों को भी पात्र दर्शाया गया है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई फिर भी दोषी लेखपाल व भू निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें