ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगरपहाड़ों पर हुई की बर्फबारी का असर, गलन बरकरार

पहाड़ों पर हुई की बर्फबारी का असर, गलन बरकरार

दिन में चटख धूप के बावजूद सुबह शाम गलन हुई। धूप के बाद भी तापमान में सुधार नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान इकाई के अंक में ही रहा। धूप ने लोगों की दिनचर्या भले ही सुधार दी मगर लोगों को ठंड से निजात नहीं दे...

पहाड़ों पर हुई की बर्फबारी का असर, गलन बरकरार
हिन्दुस्तान टीम,अंबेडकर नगरWed, 22 Jan 2020 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

दिन में चटख धूप के बावजूद सुबह शाम गलन हुई। धूप के बाद भी तापमान में सुधार नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान इकाई के अंक में ही रहा। धूप ने लोगों की दिनचर्या भले ही सुधार दी मगर लोगों को ठंड से निजात नहीं दे सकी।

सर्दी के सितम से राहत नहीं मिली रही है। मंगलवार को भी नहीं जब मौसम का मिजाज मिलाजुला रहा। इसका कारण मौसम के खुशनुमा मिजाज और चटख धूप पर पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का भारी पड़ना रहा। पहाड़ों की बर्फबारी मैदानी क्षेत्र के स्थानीय जनपद में भीषण गलन का कारण बनी हुई है। बुधवार को दिन में तेज चटख धूप होने के बावजूद सुबह-शाम भीषण गलन रही। तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। चटख धूप के बावजूद न्यूनतम तापमान इकाई अंक में ही स्थिर रहा। बुधवार को दोपहर में जिले का औसत तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा और एक बार फिर अधिकतम और औसत तापमान समान रहा। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शाम को न्यूनतम तापमान जहां नौ डिग्री पर स्थिर रहा, वहीं औसत तापमान 14 डिग्री पर और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बुधवार को भी सुबह भगवान भास्कर का दर्शन नहीं हुआ। कोहरे का भीषण प्रकोप रहा। हालांकि दिन चढ़ने के बाद मौसम साफ होने लगा और दोपहर में चटख धूप खिल गई। शाम को एक बार फिर शीतलहरी शुरू हो गई। गलन तेज हो गई। अच्छी बात केवल यह रही कि धूप से सड़क, बाजार और कार्यालयों में चहल-पहल सामान्य दिखी।

आज भी नीचे लुढ़केगा पारा: गुरुवार को भी तापमान में फेरबदल जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान तापमान में गिरावट आएगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट होगी आसमान साफ रहने के बाद भी अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें