असलहा और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

दुलहूपुर के हासिमपुर गांव में पुलिस ने दो लोगों को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और मिस कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

असलहा और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र के हासिमपुर गांव में पुलिस ने अवैध असलहा व कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस व मिस कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीआरवी को सूचना मिली थी कि हासिमपुर गांव में कुछ लोग शराब के नशे में राहगीरों को परेशान कर रहे हैं तथा तमंचा दिखाकर धमका रहे हैं। सूचना पर पीआरवी कर्मी मौके पर पहुंचे, जहां कालर अनुभव दुबे ने दो संदिग्ध व्यक्तियों की ओर इशारा करते हुए बताया कि यही लोग आए दिन क्षेत्र में उत्पात मचाते हैं।

पुलिस ने मौके पर खड़ी बाइक की तलाशी ली तो उसकी डिग्गी से लाल कपड़े में रखा 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान शशांक सिंह पुत्र शमशेर बहादुर सिंह और अवनीश देव सिंह पुत्र नगेंद्र देव सिंह निवासीगण बलईपुर थाना पवई जिला आजमगढ़ के रूप में बताई। तलाशी के दौरान एक जिंदा कारतूस, एक मिस कारतूस, दो मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई। लाइसेंस मांगने पर आरोपी कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।