सरकारी भूमि पर लगे हरे पेड़ों पर चला आरा
भीटी के थरिया कला में सरकारी भूमि पर हरे पेड़ों का अवैध कटान हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि शिवालय मंदिर के पास आम, नीम और चिलबिल के पेड़ काटे गए हैं। लकड़ी ठेकेदार द्वारा ले जाई गई है, लेकिन कुछ लकड़ी गांव के तालाब के पास रखी है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है।

भीटी, संवाददाता। थाना क्षेत्र भीटी के थरिया कला के समंथा मजरे में सरकारी भूमि पर लगे हरे पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। इसके बाद भी वन विभाग कार्रवाई को लेकर कोई कदम नहीं उठा सका है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि शिवालय मंदिर के पास स्थित सरकारी भूमि पर आम, नीम व चिलबिल समेत कई हरे पेड़ों को काट दिया गया। इसके बाद लकड़ी को संबंधित ठेकेदार उठवा ले गया। कुछ लकड़ी अभी भी गांव के तालाब के पास रखी गई है। काटे गए पेड़ों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदारों को मामले की जानकारी होने के बाद भी कोई कदम अब तक नहीं उठाया गया।
ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई की मांग जिम्मेदारों से की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


