Ambedkar Nagar News: खाद गड्ढे की भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर के अकबरपुर तहसील में दलित बस्ती के पास खाद गड्ढा भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। ग्राम प्रधान रंजना ने बताया कि अतिक्रमणकर्ता के खिलाफ 16 लाख 32 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है और बेदखली का आदेश भी दिया गया है। अतिक्रमण की वजह से दलितों को परेशानी हो रही है।

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर तहसील के रसूलपुर दियरा में दलित बस्ती के निकट स्थित खाद गड्ढा की भूमि पर मकान बना कर अवैध कब्जा कर लिया गया। ग्राम प्रधान रंजना ने बताया कि गाटा संख्या-12 खाद गड्ढा भूमि के रूप में सुरक्षित है। इस भूमि पर गांव के उवैदुल रहमान करीब 20 वर्ष से मकान बना कर निवास कर रहे हैं। शिकायत पर लेखपाल ने तहसीलदार कोर्ट पर अतिक्रमणकर्ता के खिलाफ वांछित धारा में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें अतिक्रमणकर्ता के खिलाफ 16 लाख 32 हजार रुपए का जुर्माना व बेदखली का आदेश निर्गत हुआ है। अतिक्रमण न हटने से दलितों को घूर लगाने की जगह नहीं उपलब्ध हो रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान ने तहसील प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


