Ambedkar Nagar News: नगरपालिका के सफाई कर्मियों ने मांगों के समर्थन में किया विरोध प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

Ambedkar Nagar News: टांडा नगर पालिका परिषद् में कार्यरत सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने अपने वेतन और सुविधाओं के मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुहम्मद मुकीम शेख के नेतृत्व में कर्मचारियों ने ग्यारह सूत्री मांग पत्र देकर वेतन की समय पर भुगतान और अन्य लाभों की मांग की।

Ambedkar Nagar News: नगरपालिका के सफाई कर्मियों ने मांगों के समर्थन में किया विरोध प्रदर्शन

Ambedkar Nagar News: टांडा, संवाददाता। नगर पालिका परिषद टांडा में कार्यरत संविदा, आउटसोर्सिंग एवं स्थायी सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष मुहम्मद मुकीम शेख ‘एडवोकेट’ के संयोजन में कर्मचारियों ने कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी को संबोधित ग्यारह सूत्री मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की। मांग पत्र में कहा गया है कि सभी सफाई कर्मचारियों का वेतन प्रत्येक माह की एक से पांच तारीख के बीच भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा संविदा एवं आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार संशोधित अद्यतन वेतन/मानदेय का भुगतान किए जाने की मांग की गई है।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन से प्रत्येक माह पीएफ और बीमा की धनराशि काटी जाती है, लेकिन कई कर्मचारियों के खातों में यह धनराशि जमा नहीं हो रही है। उन्होंने पीएफ एवं बीमा की कटी धनराशि का पूरा ब्योरा प्रत्येक कर्मचारी को उपलब्ध कराने तथा नियमित रूप से संबंधित खातों में जमा कराने की मांग की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअंबेडकर नगरAmbedkar Nagar News: नगरपालिका के सफाई कर्मियों ने मांगों के समर्थन में किया विरोध प्रदर्शन