Ambedkar Nagar News: नीट की परीक्षा में सफल शिक्षकों का हुआ सम्मान
Ambedkar Nagar News: देवरिया बाजार में जयराम जनता उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षकों को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने शिक्षकों को बधाई दी। स्कूल की शैक्षिक गुणवत्ता को मजबूती मिलेगी, ये विश्वास जताया गया।

Ambedkar Nagar News: सम्मान समारोह। देवरिया बाजार, संवाददाता। शिक्षक पात्रता परीक्षा (ळएळ) उत्तीर्ण करने की खुशी में जयराम जनता उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक रमाकांत यादव, वीरेंद्र कुमार यादव एवं अखिलेश कुमार यादव द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय की प्रबंधक मीरा देवी गुप्ता, पूर्व प्रबंधक प्रमोद गुप्ता, मोहम्मद रईस, पूर्व प्रधान नीबा सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने भी शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूर्व प्रबंधक प्रमोद गुप्ता ने कहा कि शिक्षकों द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत और लगन से विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को और मजबूती मिलेगी।


