Ambedkar Nagar News: होम्योपैथिक अस्पतालों को अपना भवन मिलेगा
हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर में होम्योपैथिक अस्पतालों को जल्द ही स्थायी भवन मिलेंगे। वर्तमान में 14 अस्पतालों के पास अपना निजी भवन नहीं है। होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी ने बताया कि अस्पतालों के निर्माण के लिए भूमि का चिन्हांकन तहसील स्तर पर कर लिया गया है।

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। जिले में संचालित होम्योपैथिक अस्पतालों को जल्द ही छत मिलेगी। मौजूदा समय में 14 अस्पतालों के पास अपना निजी भवन नहीं है। होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी ने बताया कि अस्पतालों के निर्माण के लिए जमीन का चिन्हांकन तहसील स्तर से कर लिया गया है।

