Ambedkar Nagar News: रोशनगढ़ में आज निकलेगा जुलूस
हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Ambedkar Nagar News: सैदापुर के रोशनगढ़ में शनिवार को सुबह आठ बजे अंजुमन शमशीर-ए-हैदरी द्वारा असीरान-ए-कर्बला की याद में ऐतिहासिक जुलूस निकाला जाएगा। मौलाना मोहम्मद आमिर रिजवी की मजलिस से जुलूस का आगाज होगा, जिसमें कई मौलानाएं तकरीर करेंगे। जुलूस में विभिन्न अंजुमनें भी भाग लेंगी।

Ambedkar Nagar News: सैदापुर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के रोशनगढ़ में शनिवार को सुबह आठ बजे अंजुमन शमशीर-ए-हैदरी के नेतृत्व में असीरान-ए-कर्बला की याद में ऐतिहासिक जुलूसे अजा निकाला जाएगा। जुलूस का आगाज मौलाना मोहम्मद आमिर रिजवी की मजलिस से होगा। इस दौरान मौलाना जामिन अब्बास रिजवी एवं मौलाना सैयद कामरान अब्बास नजफी तकरीर करेंगे। जुलूस में इटरौरा, पकड़ी खास टांडा, मनियारपुर, निमौली सादात, मुस्तफाबाद जलालपुर, अरसावा तथा रोशनगढ़ समेत दर्जनों अंजुमनें नौहा-मातम करेंगी। संचालन आरिफ अनवर अकबरपुरी करेंगे।


