बिजली विभाग ने एक दिन में बकाएदारों से जमा कराए 79 लाख रुपए

बिजली विभाग ने एक दिन में बकाएदारों से जमा कराए 79 लाख रुपए

संक्षेप:

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में बिजली बिल राहत योजना के शिविरों में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 11वें दिन 914 बकाएदारों ने रजिस्ट्रेशन कराते हुए 79 लाख 50 हजार रुपए जमा किए। शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर शिविरों का आयोजन होगा, जहां उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन कराकर बकाया जमा कर सकेंगे।

Dec 11, 2025 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बिजली विभाग द्वारा बकाएदार उपभोक्ताओं के लिए संचालित बिजली बिल राहत योजना के शिविरों में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। योजना के 11वें दिन अकबरपुर, टांडा, आलापुर एवं जलालपुर एक्सईएन क्षेत्र के शिविरों में 914 बकाएदारों ने रजिस्ट्रेशन कराते हुए 79 लाख 50 हजार रुपए जमा भी किए। वहीं शुक्रवार को चारों एक्सईएन क्षेत्र के 30 स्थानों पर शिविर का आयोजन होगा। एकमुश्त जमा करने पर अधिभार में शतप्रतिशत एवं मूलधन में 25 प्रतिशत की छूट पाने के लिए बिजली विभाग द्वारा संचालित शिविरों में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आलापुर एक्सईएन एके यादव के निर्देशन में आयोजित शिविरों में 284 बकाएदारों का रजिस्ट्रेशन करने के साथ 26 लाख रुपए जमा कराया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जलालपुर एक्सईएन झब्बूराम के निर्देशन में 189 रजिस्ट्रेशन के साथ 16 लाख रुपए, टांडा में मोहित कुमार के निर्देशन में 146 रजिस्ट्रेशन के साथ साढ़े 13 लाख रुपए तथा अकबरपुर एक्सईएन प्रेमचंद के निर्देशन में 295 बकाएदारों ने रजिस्ट्रेशन कराते हुए साढे़ 24 लाख रुपए जमा किए। शुक्रवार को अकबरपुर एक्सईएन क्षेत्र के दाउदपुर, गौसपुर, उकरा, सेमराघाट, बीबीपुर सिटकहवा, माधोपुर, मजगवां, उदयपुर व गजपट्टी, जलालपुर एक्सईएन क्षेत्र के जैनापुर, बसखारी रोड जलालपुर, उष्मापुर कोइराना, परूइया आश्रम, जल्लापुर, रामगढ़ रोड, सूरजूपुर व कोरझा, टांडा एक्सईएन क्षेत्र के सिकन्दराबाद, तलवापार, दक्षिण टोला, ढेलमऊ, बलरामपुर, किशुनपुर, धरमपुर, जर्नादनपुर, पिपरी मोहम्मदी व मखदूम सराय तथा आलापुर में नसीराबाद, काजीपुर बाजार और कटया में शिविर का आयोजन होगा जहां पर बकाएदार उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन कराने के साथ बकाया जमा कर सकेगें। अधीक्षण अभियन्ता इंजीनियर रजनीश श्रीवास्तव ने कहा कि अभी बकाएदार उपभोक्ताओं के लिए अभी पखवारे भर से अधिक का समय है जिसमें वह रजिस्ट्रेशन कराके योजना का लाभ उठा सकते हैं।