Ambedkar Nagar News: गैंगस्टर एक्ट का आरोपी चाकू के साथ गिरफ्तार, जेल
Ambedkar Nagar News: सम्मनपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी मोहम्मद इसरार को चाकू के साथ गिरफ्तार किया और जेल भेजा। इसके खिलाफ गोवध अधिनियम समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मुखबिर की सूचना पर आरोपी तक पहुंची। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया।

Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपित को चाकू के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपित के विरुद्ध पहले से गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट समेत कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मछली गांव के पास उदयराज यादव के ईंट-भट्ठे के निकट एक संदिग्ध युवक मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपित की पहचान मोहम्मद इसरार निवासी सिकंदरपुर थाना सम्मनपुर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ सम्मनपुर थाने में गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


