धोखे से कराया फर्जी बैनामा, विरोध पर दलित युवक को जातिसूचक गालियां और मारपीट, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share

Ambedkar-nagar News - दुलहूपुर, अम्बेडकरनगर में धोखे से जमीन का बैनामा कराने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि साजिदा खातून और बबलू ने जमीन का बैनामा कराकर उसे धोखा दिया और जातिसूचक गालियां देकर मारपीट की। न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है।

धोखे से कराया फर्जी बैनामा, विरोध पर दलित युवक को जातिसूचक गालियां और मारपीट, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

दुलहूपुर, अम्बेडकरनगर,संवाददाता। धोखे से दूसरी जमीन का बैनामा कराने और विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देकर मारपीट करने के आरोप में जैतपुर पुलिस ने अदालत के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व एससी एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मालीपुर थाना क्षेत्र के आजनपारा गांव निवासी राहुल कुमार ने विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि वर्ष 2024 में उसने नत्थूपुर लौधना गांव निवासी हमीदुल निशा से 0.0240 हेक्टेयर जमीन करीब तीन लाख रुपये में खरीदने का करार किया था। आरोप है कि साजिदा खातून निवासी आजनपारा थाना मालीपुर और बबलू निवासी जफ्फरपुर थाना जलालपुर ने खुद को जमीन विक्रेता का करीबी बताकर राहुल कुमार और विक्रेता महिला को भरोसे में लिया तथा कथित रूप से धोखे से दूसरी जमीन का बैनामा करा दिया。

आरोप और घटनाक्रम

पीड़ित के अनुसार जब वह खरीदी गई जमीन पर निर्माण कार्य कराने पहुंचा तो पता चला कि संबंधित गाटा किसी अन्य व्यक्ति का है। आरोप है कि बाद में साजिदा खातून ने कब्जा दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये अतिरिक्त मांगते हुए विश्वास में लेकर हस्ताक्षरयुक्त सादा चेक भी ले लिया, लेकिन न तो कब्जा दिलाया गया और न ही चेक वापस किया गया। राहुल कुमार का आरोप है कि 23 जनवरी 2026 को जब वह चेक वापस मांगने साजिदा खातून के घर पहुंचा तो साजिदा खातून और बबलू ने जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की तथा फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

Voice of UP

पुलिस की कार्रवाई

मामले में स्थानीय पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश के बाद जैतपुर पुलिस ने साजिदा खातून और बबलू के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ जैतपुर प्रेमचंद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सामान्य प्रश्न

किसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है?
साजिदा खातून और बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।