Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsFour Thieves Arrested in School Burglary Case in Ambedkarnagar
विद्यालय में हुई चोरी में चार गिरफ्तार, माल बरामद

विद्यालय में हुई चोरी में चार गिरफ्तार, माल बरामद

संक्षेप:

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में टांडा कोतवाली पुलिस ने एसएम मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में हुई चोरी के मामले में चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी का सामान और उपकरण भी बरामद किए हैं। इन्हें मुखबिर...

Sep 14, 2025 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
share Share
Follow Us on

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। टांडा कोतवाली पुलिस ने एसएम मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल सकरावल पूरब कोइराना में बीते दिनों हुई चोरी के मामले में चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद हो गया है। टांडा कोतवाली पुलिस ने घटना में शामिल आकाश पुत्र लक्ष्मी प्रसाद, अमन पुत्र मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद शाहिल पुत्र मोहम्मद शमीम निवासीगण सकरावल और मोहम्मद तौसीफ पुत्र मोहम्मद तौफीक निवासी नैपुरा सकरावल पूरब कोतवाली टांडा को मुखबिर की सूचना पर चक मकदूमपुर से हाईवे पर जाने बाले खड़ंजे से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी के उपकरण भी बरामद हुए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोपियों ने बीते नौ सितंबर को एसएम मेमोरियल स्कूल में हुई चोरी की वारदात में शामिल होने की बात कबूल की। इस सम्बंध में आगोश अहमद पुत्र वहीद अहमद ने मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। इनके कब्जे से चोरी की कम्प्यूटर सेट बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राम प्रकाश सिंह, राहुल सरोज, अनवर अली, मुन्नाि संह, मुकेश यादव और महेंद्र यादव शामिल रहे।