एसपीसीए समिति के सदस्य बनाए गए
Ambedkar-nagar News - जहांगीरगंज के पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन पांडेय को एसपीसीए समिति का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा जिले के अन्य छह लोगों को भी समिति में शामिल किया गया है। यह समिति पशुओं के प्रति क्रूरता के निवारण के लिए भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सुझाव पर गठित की गई है।

जहांगीरगंज। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन पांडेय को एसपीसीए समिति का सदस्य बनाया गया है। सत्यवर्धन पांडेय के अलावा जिले के आधा दर्जन अन्य लोगों को भी समिति का सदस्य बनाया गया है। शासन ने भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार के सुझाव पर पशुओं के प्रति क्रूरता के निवारण के लिए समिति का गठन किया है। जिले में गठित समिति में आलापुर के ककरापार गांव निवासी सत्यवर्धन पांडेय के अलावा रामनगर महुवर निवासी कमलेश मिश्र, टांडा के दौलतपुर निवासी डॉ राकेश वर्मा, आलापुर के सेमरा मानापुर निवासी योगेंद्र कुमार, कटेहरी के गौरा बसंतपुर निवासी अजीत मौर्य, टांडा के देईपुर निवासी चंद्रपाल सिंह, सेमरा मानापुर गांव के जयप्रकाश मिश्र व काजीपुर हंसवर की सुमन यादव को भी समिति का सदस्य बनाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


